Tuesday, October 20th, 2026

मशहूर राइटर सागर सरहदी का आज मुंबई में निधन

मुंबई
बॉलिवुड के मशहूर राइटर और डायरेक्टर सागर सरहदी (Sagar Sarhadi) का सोमवार 22 मार्च 2021 की सुबह मुंबई में निधन (Sagar Sarhadi Death) हो गया। वह 88 साल के थे। सागर सरहदी को हार्ट प्रॉब्लम के कारण मुंबई के एक हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। सागर सरहदी को इससे पहले भी फरवरी 2018 में हार्ट अटैक के बाद इसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

अपने लंबे करियर में सागर सरहदी ने 'नूरी', 'बाजार', 'कभी कभी', 'सिलसिला', 'चांदनी', 'दीवाना' और 'कहो ना प्यार है' जैसी शानदार फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी थी। सागर का असली नाम गंगा सागर तलवार था और उनका जन्म आज के पाकिस्तान के एबटाबाद में 1933 में हुआ था। वक्त के साथ सागर सरहदी का रुझान थिअटर की ओर हुआ और वह इप्टा से जुड़ गए। सागर के निधन पर बॉलिवुड सिलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।

 

#सागर सरहदी

Source : Agency

पाठको की राय